रुद्रपुर, फरवरी 2 -- गूलरभोज। भारतीय किसान युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने नरेश हुड़िया का फूल मालाओं से स्वागत किया। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप रघुवंशी के प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर नरेश हुड़िया का व्यापारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इससे पहले वह भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वहां पर सतीश सिडाना, ब्रीत कुमार, अखिल अरोरा, रामकिशन दहुजा, रामदास, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...