रुद्रपुर, मई 3 -- गूलरभोज। क्षेत्र के कोप सिग्नल निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ एक मई से लापता है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की मांग की है। गूलरभोज के गांव कोपा सिग्नल निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को गदरपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि एक मई को वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था। दोपहर में खाना खाने घर आया तो देखा घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चे नहीं हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। उसने पुलिस से पत्नी और बच्चों की सकुशल बरामद की की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.