रुद्रपुर, जून 30 -- गूलरभोज, संवाददाता। सोमवार को गूलरभोज में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हरिपुरा जलाशय में मॉकड्रिल की गई। इस दौरान जलाशय में फंसे 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया। मॉकड्रिल में राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य, पूर्ति, वन, सिंचाई विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। सोमवार को हरिपुरा जलाशय में जलस्तर बढ़ने का सायरन बजते ही एनडीआरएफ की टीम हरकत में आ गई। जलाशय भीतर कुछ परिवारों के फंसे होने की सूचना पर रेस्क्यू शुरू किया गया। इस दौरान 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया। सभी को राजकीय विद्यालय कुल्हा में बनाए गए सहायता केंद्र में लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद 13 लोगों को घर भेज दिया। जबकि एक एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर रेफर किया। चार को जिला अस्पताल और दो को सीएचसी गदरपुर भेजा गया। वहीं मॉकड्रिल में 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.