हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 5 -- पटना के दानापुर और शेखपुरा जिले में सक्रिय साइबर ठग गिरोह के पिछले दिनों पकड़ने जाने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की पूछताछ में पता चला है कि आम लोगों को तत्काल लोन दिलाने से लेकर ऑनलाइन डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। जांच में पता चला है कि पटना के दानापुर और रूपसपुर में संचालित कॉल सेंटरों ने पिछले चार वर्षों के दौरान करीब 500 लोगों से लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी की। इसी तरह, शेखपुरा जिले में एप से तत्काल लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ली। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की अलग-अलग टीम ने शेखपुरा और पटना जिले के तीन-तीन जगहों पर छापेमारी कर साइबर ठगों के इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट से जुड़े 27 लोगों की गिरफ्तारी हु...