रुडकी, जनवरी 3 -- रुड़की। शुक्रवार देर रात एक बड़ा कंटेनर हाईवे से शहर के भीतर घुस आया कंटेनर नेहरू स्टेडियम तक पहुंच गया। कंटेनर में सड़क के ऊपर से गुजर रही तारे और बैनर आदि उलझ कर टूटने लगे। इस पर लोगों ने शोर मचाया और कंटेनर को रुकवा दिया। बाद में पता चला कि गूगल मैप के कारण कंटेनर हाईवे से शहर में घुस आया था। बामुश्किल कंटेनर वापस हाईवे पर पहुंचा। कंटेनर नागालैंड से माल लेकर आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...