मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । गूगल मैप रिव्यू पर जॉब का आफर देकर युवक से 94 हजार ठगी कर ली गई। पीड़ित युवक ने लिखित शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई है। साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी शिया भारती ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यूपीआई से हुए ट्रांजेक्शन और 1930 पर शिकायत के बाद ठग के एकाउंट पर होल्ड लगाया गया है। साइबर डीएसपी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी युवक ने शिकायत दर्ज कर बताया है कि गूगल मैप रिव्यू जॉब का आफर आया था। उस पर कान्टैक्ट करने पर उसे टेलीग्राम ग्रुप का लिंक भेज कर लिंक शेयर और लाइक करने का टास्क दिया गया। शुरूआत के कुछ दिन में लिंक शेयर और लाइक करने पर उसे 100 रुपया से लेकर 200 रुपया तक बोनस राशि उसके एकाउंट में आता था। इस बीच ठग द्वारा ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.