नोएडा, नवम्बर 11 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए अब नोएडा में गूगल मैप पर वाहनों की गति सीमा लाइव रूप में नजर आएगी। इसके माध्यम से चालकों को पता चल जाएगा कि किस सड़क पर वाहनों के लिए कितनी गति सीमा तय है। इस योजना का शुभारंभ पुलिस कमिश्नरेट बुधवार से करने जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-108 में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में यूपी के पुलिस महानिदेशक वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। मौके पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह उपस्थित रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि गूगल मैप पर नोएडा-ग्रेनो की सभी मुख्य सड़कों की वाहनों की गति सीमा का अपडेट कर दिया जाएगा। तय गति से तेज चलाने पर ऐप तुरंत अलर्ट करेगा। गूगल मैप खतरनाक इलाकों की भी जानकारी देगा। यह जानकारी वॉइस मैसेज या स्क्रीन पर वार्निंग के जरिए मिलेगी। डी...