बागपत, जून 23 -- गूगल मैप के भरोसे चल रहा एक और ट्रक चालक हादसे का शिकार हो गया। राजस्थान के किशनगढ़ से करीब चार लाख का ग्रेनाइट पत्थर लेकर मेरठ के गंगानगर जा रहा चालक गूगल मैप के अनुसार चलते हुए गांव के संकीर्ण संपर्क मार्ग पर फंस गया। चालक ने इसे जबरन निकालने का प्रयास किया तो ट्रक रास्ते में ही पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया वहीं लाखों का ट्रेलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हाल ही के दिनों में इस जगह पर बड़ी संख्या में बड़े वाहन चालक गूगल मैप के चलते हादसे के शिकार हो रहे है। राजस्थान का रहने वाला राजकुमार 16 टायरों वाला ट्रक चलाता है। उसने बताया कि 21 जून की रात वह राजस्थान के किशनगढ़ से ट्रेलर में ग्रेनाइट लादकर मेरठ के गंगानगर के लिए चला था। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह ईपीई पर बड़ागांव पहुंचा, तो गूगल मैप से उसे टोल से नीचे उतरने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.