गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 11 -- गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद यहां से सफर करने वालों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू हो गई। इस बीच गूगल मैप पर हिंडन एयरपोर्ट की लोकेशन यात्रियों को भटका रही है। यात्रियों की कैब भटककर एयरपोर्ट के आसपास की कॉलोनियों तक पहुंच रही है। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने गूगल को लोकेशन में सुधार के लिए फीडबैक भेजा है। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे से पहले ही मुंबई से विमान पहुंच गया था। कुछ यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट की लोकेशन में गड़बड़ी के चलते उनकी कैब समय से लेने नहीं पहुंची। इस कारण आधे घंटे तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट की लोकेशन डालकर निकले थे, लेकिन गलत जगह पहुंच गए। कोई सिकंदरपुर गांव तो कोई डिफेंस कॉलोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.