लखनऊ वार्ता, अगस्त 11 -- गूगल मैप के कारण हो रही दुर्घटनाओं का मामला अब यूपी विधानसभा में उठेगा। सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही हालांकि हंगामे की भेंट चढ़ गई। बीएसपी के विधायक ने कहा है कि गूगल मैप की वजह से हो रही दुर्घटनाओं का मामला मंगलवार को सदन में उठेगा। विधानसभा में बीएसपी के नेता और रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह ने नियम 56 के तहत इस मामले पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। उमाशंकर सिंह ने बताया कि गूगल मैप द्वारा पुल और मार्ग संबंधी जानकारी को समय से अपडेट नहीं कर रहा है। गूगल मैप पर विश्वास करके लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में गूगल मैप की वजह से सैकड़ों दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके लिए प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को नियमित रूप से सड़क और पुल का सर्वे कर अपनी वेबसाइट पर अपडेट करनी चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.