भदोही, फरवरी 13 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सीखापुर बाजार में शुक्रवार की शाम को सराफा कारोबारी उचक्कागिरी का शिकार हो गया। आनलाइन पेमेट का झांसा देकर बाइक सवार बदमाश करीब 75 हजार रुपये का जेवर लेकर भाग गए। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। थाना क्षेत्र के तुरंतपुर गांव निवासी गोपाल सेठ की सीखापुर बाजार में किराए के कमरे में आभूषण की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम को दो युवक बाइक से दुकान पर आए। सोने के कन फूल, मीना और दो जोड़ी पायल की मांग की। ग्राहक से वार्ता होने के बाद दुकान मालिक तीनों सामान देकर जिसकी कीमत करीब 74 हजार चार सौ रुपये बताया। इसके बाद अज्ञात युवकों ने कैश न होने पर रुपए को गूगल करने की बात कही। छोटा कारोबारी होने के नाते गूगल की कोई व्यवस्था नहीं थी। कारोबारी ने बेटे का नंबर मिला...