गुड़गांव, फरवरी 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में ठगों ने आम लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने के लिए हर डिजिटल रास्ते पर जाल बिछा रखा है। ताज़ा मामलों में साइबर थाना पश्चिम और दक्षिण ने तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज की हैं, जिनमें ठगों ने गूगल कस्टमर केयर, यूपीआई और ऑनलाइन टास्क के नाम पर चूना लगाया है। गूगल से मिला फर्जी कस्टमर केयर नंबर, 90 हजार साफ देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले रामचंद्र को अपना बैंक खाता बंद करवाना भारी पड़ गया। उन्होंने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा और कॉल की। दूसरी तरफ बैठे जालसाज ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उनसे खाते की जानकारी ले ली और देखते ही देखते रामचंद्र के खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए। साइबर थाना पश्चिम ने तहत केस दर्ज किया है। बिना ओटीपी और लिंक साझा किए उड़े 38 हजार रुपये सोहना रोड निवासी शैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.