हरदोई, दिसम्बर 6 -- हरदोई, संवाददाता। जिले के पिहानी कस्बे में जन्मी अर्पिता कपूर वैश्विक फिनटेक स्टार्टअप मायसा की को-फाउंडर एवं सीईओ हैं। उन्होंने गूगल एआई एक्सेलेरेटर डेमो डे में अपनी असाधारण उपलब्धियों का दमदार प्रस्तुतीकरण किया। इस सफलता पर अर्पिता की मां स्मिता कपूर और पिता अतुल कपूर को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। बताते हैं कि गूगल ने दुनिया भर से चुनी गई टॉप 20 एआई इनोवेशन स्टार्टअप्स में मायसा को स्थान दिया है, जो हरदोई तथा भारत के लिए एक बड़ा सम्मान है। अर्पिता कपूर ने बताया कि आज भी अधिकांश कंपनियों की वित्तीय जानकारी ईमेल, चैट, इआरपी और बैंकिंग सिस्टम में बिखरी रहती है, जिसे जोड़ने में टीमों को घंटों लग जाते हैं। मायसा इस जटिल प्रक्रिया को स्मार्ट, सरल और त्रुटि रहित बनाकर फिनटेक सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। अर्पिता...