रांची, दिसम्बर 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्टेडियम परिसर में आयोजित गुंज महोत्सव के तैयारी को लेकर सोमवार को दिन के 10 बजे आजसू प्रधान कार्यालय में बैठक रखी गई है। बैठक में मुख्य रूप से गूंज परिवार के संरक्षक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहेंगे। गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह ने बैठक में सिल्ली प्रखंड के सभी पंचायत प्रभारी ग्राम प्रभारी बुद्धिजीवी एवं वरिष्ठ नागरिकों बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। बैठक में 18 दिसंबर को स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि समारोह में सफल बनाने की चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...