घाटशिला, जनवरी 31 -- चाकुलिया। चाकुलिया के केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार को नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में स्वर्गीय मदन मोहन किस्कू मेमोरियल फुटबॉल चैलेंजर्स कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टुडू एफसी और पेरा दादा एफसी के बीच खेला गया। इसमें टुडू एफसी ने दो गोल से जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 12000 रुपए और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 8000 रुपए और ट्रॉफी तथा तीसरे और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 4500 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर बबलू हेंब्रम, अमर हांसदा, रामजीत बास्के, धनंजय सोरेन, सुखेंदु किस्कू, पंचानन सोरेन, सुनील सोरेन समेत अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.