पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- बीसलपुर। संवाददाता कोलहूओं पर औने पौने पर दामों पर किसानों का गन्ना खरीदा जा रहा है। वहीं गुड़ के दाम चीनी से अधिक हैं। बीसलपुर में बड़े पैमाने पर गन्ना कोल्हू चल रहे हैं। जिन पर किसानों का औने पौने दामों पर गन्ना खरीदा जा रहा है। किसानों को नकद पैसे ही आवश्यकता होने के कारण किसान अपनी मेहनत की कमाई बेच रहे हैं। कारण स्पष्ट है कि चीनी मिलों में किसानों का भुगतान फंसता है। भुगतान की आस में लंबा समय बीत जाता है। किसानों की मजबूरी का कोल्हू संचालक खूब फायदा उठा रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। चीनी से गुड़ के दाम अधिक होने के बाद भी गन्ना कम कीमत पर खरीदा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.