घाटशिला, नवम्बर 11 -- बहरगोड़ा।बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल पंचायत में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने बिजली तार चोरी करने के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। यह वारदात अपनी क्रूरता और दुस्साहस के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। एनएच 18 किनारे स्थित महिषपुर चौक से लेकर जामबोनी मैदान तक लगभग 26 बिजली के खंभों पर लगे 11,000 वोल्ट के बिजली के तार को शातिर चोरों ने काट कर चुरा लिया। इतना ही नहीं चोरी के दौरान सीमेंट से बने कई बिजली के खंभों को भी तोड़ दिया गया है। इस सनसनीखेज चोरी के कारण गुहियापाल पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ठंड के मौसम में जब वे सुबह उठे तो उन्होंने कटे हुए तार और टूटे हुए खंभे देखकर तुरंत ही बिजली विभाग को सूचना दी। वहीं विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.