बांका, मई 5 -- कटोरिया (बांका)। निज प्रतिनिधि कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव की एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर रविवार को चूहा मारने की दवा खा ली। जिससे उसकी तबियत काफी बिगड़ गई। महिला गांव के चंद्रदेव यादव की पत्नी बुधनी देवी बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला का अपनी सास से किसी कारण विवाद हो गया। जिससे गुस्से में आकर महिला ने घर में रखे चूहा मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पूछताछ की तो महिला ने दवा खाने की बात बताई। आनन फानन में महिला को ईलाज के लिए परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.