मैनाटाड़, दिसम्बर 25 -- बिहार के बेतिया से पिता की बेरहमी की बड़ी खबर है। भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा कॉलोनी गांव में घरेलू विवाद में पिता ने अपने ही बेटे पर खौलता तेल उड़ेल दिया। तेल डालने से युवक बुरी तरह झुलस गया। घायल हालत में उसे बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस इस घटना में आवेदन देने का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार भीम दास (28 वर्ष), पिता भुरा दास भंगहा बाजार में होटल चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार की शाम को घरेलू कलह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने पकौड़ी तलने के लिए रखा गर्म तेल बेटा भीम दास के शरीर पर फेंक दिया दिया। खौलता तेल गिरते ही भीम दास दर्द से चिखने चिल्लाने लगा। हो हल्ला सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। खौलते तेल से गंभीर ...