गिरडीह, जनवरी 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नगीना सिंह रोड में एक किराये के मकान में रह रही माला मंडल के लापता 13 वर्षीय पुत्र मयंक मंडल का पता चल गया है। मयंक पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अपने पिता अजीत मंडल के पास है। वह गुरूवार की शाम घर से गुस्सा होकर निकला था और अपने पिता के पास चला गया था। नगर पुलिस का मयंक के पिता अजीत मंडल से मोबाइल पर बातचीत हुई है और पिता ने मयंक उनके पास है इसकी पुष्टि की है। अब मयंक को लाने के लिए नगर पुलिस की एक टीम आसनसोल जायेगी। दरअसल मयंक की मां माला मंडल एवं पिता अजीत मंडल विवाद की वजह से अलग-अलग रह रहे हैं। माला मंडल का मायके धनबाद के कतरास में है। वहीं माला अपने माता-पिता के साथ गिरिडीह शहर के नगिना सिंह रोड में सुनील बरनवाल के मकान में किराये पर रहती हैं। माला एवं उसके पिता दोनों यहां पर ...