सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- सीतामढ़ी। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शिक्षकों को घेर लिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललित कुमार, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ विनीता कुमारी और स्थानीय मुखिया सोहन पासवान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया और हरसंभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार ललित कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ विनीता कुमारी ने कहा कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। सरकार की तरफ से मिलनेवाली सुविधाओं और मुआवजे के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.