मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- बरला किसान सहकारी समिति से दो किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड न बनने पर शुक्रवार को गुस्साए किसानों ने भाकियू अराजनैतिक के मंडल महासचिव विपिन त्यागी के नेतृत्व में विकास भवन में तीसरे तल पर स्थित एआर कॉपरेटिव के कार्यालय पर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर भाकियू अ. के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एआर कॉपरेटिव कार्यालय में नहीं आए। उधर गुस्साए किसान शाम तक एआर कॉपरेटिव कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। शाम को करीब चार बजे एआर आफिस में आए और किसानों ने उन्हें ज्ञापन दिया। भाकियू अ. मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने बताया कि बाबर और मुनीर पुत्रगण कैशर अली ग्राम खोजा नंगला के निवासी है। उनकी जमीन देवबन्द तहसील में पडती है। उनके पिता कैशर अली बरला किसान सहकारी समिति के सदस्य थे। पिता की मौ...