चाईबासा, जून 28 -- गुवा । शनिवार को विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी गुंडीचा मंदिर में गुवा सेल मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर द्वारा भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और देवी सुभद्रा को मौसीबाड़ी में साही सत्कार कर खीर और तरह तरह के स्वादिस्ट व्यंजन परोसा गया। जिसके बाद सीजीएम कमल भास्कर ने बच्चों के बीच भोग का वितरण किया। मध्यान्ह आरती के दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे। रथयात्रा के पहला दिन मौसीबाड़ी मे वैदिक मंत्रोचार कर भगवान जगन्नाथ की मत्स्य अवतार का विधिवत पूजा कराया गया। नव वस्त्र और पुष्प से तीनों विग्रहों को सुसज्जित कराया गया। गांव की शान्ति और सुख समृद्धि के लिए कामना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.