चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- गुवा सेल खदान प्रबंधन के खिलाफ ठाकुरा गांव के ग्रामीणों में गुस्सा उभरने लगा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले ग्रामीणों ने ठाकुरा गांव में एक बड़ी बैठक की, जिसमें सैकड़ों पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी प्रशांत चाम्पिया ने की। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेल खदान चालू होने के बाद से ठाकुरा गांव को सीएसआर के तहत कोई लाभ नहीं मिल रहा है। प्रशांत चाम्पिया ने कहा कि सेल प्रबंधन ने लिखित रूप से वादा किया था कि गांव के 500 बेरोजगार युवाओं को ठेका मजदूर के रूप में बहाल किया जाएगा, परंतु आज तक एक भी युवक को अवसर नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...