चाईबासा, दिसम्बर 31 -- गुवा । गुवा सेल प्रबंधन द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की जा रही है। गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट पर छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके उद्देश्य से सेल प्रबंधन ने छठ घाट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। घाट पर सीढ़ीनुमा चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है, ताकि छठ व्रती महिलाएं सुरक्षित रूप से खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। घाट निर्माण कार्य को देखकर स्थानीय महिलाओं एवं आम लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष छठ पूजा के दौरान घाट पर फिसलन और अव्यवस्था के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार सेल प्रबंधन की पहल से पूजा सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सकेगी। छठ व्रतियों ने इसके लिए गुवा सेल प्रबंधन के प्रति आभार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.