चाईबासा, दिसम्बर 15 -- गुवा । सेल गुवा अयस्क माइंस, बोकारो स्टील प्लांट में 63वां सुरक्षा सप्ताह-2025 का शुभारंभ सोमवार को डीजीएम चाईबासा क्षेत्र के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षा झंडोत्तोलन तथा सुरक्षा के प्रतीकात्मक प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर किया गया। मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने अपने संबोधन में कहा, "सतर्कता हटी, दुर्घटना घटी।" उन्होंने मन, कर्म और वचन से सुरक्षा नियमों को आत्मसात करने पर बल देते हुए कहा कि जल्दबाजी और ओवर कॉन्फिडेंस के कारण ही अधिकांश दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने सुरक्षा दीपक जलाए रखने और असुरक्षा से लगातार लड़ते रहने की अपील की तथा नई सुरक्षा तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.