चाईबासा, नवम्बर 5 -- गुवा। गुवा सेल खदान के बंकर क्षेत्र में आए दिन हो रही मालगाड़ी दुर्घटनाओं को देखते हुए सेल प्रबंधन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ा कदम उठाया है। अब बंकर में ब्रिटिश जमाने से बिछी पुरानी रेल पटरी को हटाकर नई रेल पटरी लगाई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ज्ञात हो कि पिछले अक्टूबर माह में दो बार लगातार मालगाड़ी के चार-चार डिब्बे बेपटरी हो गए थे, और ठीक उसके एक दिन बाद फिर से एक अन्य मालगाड़ी का डब्बा पटरी से उतर गया था। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि बंकर क्षेत्र में लगी पुरानी पटरी और खराब रखर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.