चाईबासा, फरवरी 2 -- गुवा। गुवा सेल क्लब में शनिवार देर शाम एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गुवा सेल में कार्यरत छह कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में सेल के महाप्रबंधक आरके बंगा, महाप्रबंधक आरके सिन्हा तथा महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वालों में किशोर कुमार सिंह, शक्ति सामंत, प्रभु नारायण राउत, नुवस होरो, लखन पूर्ति तथा पोटो सिंह शामिल थे। मौके पर सेल के अधिकारी, विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...