चाईबासा, दिसम्बर 9 -- गुवा। मंगलवार को रोवाम ग्राम स्थित एफ/197 बटालियन कैंप परिसर में सीआरपीएफ द्वारा भव्य सिविक एक्शन प्रोग्राम और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कमांडेंट सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी प्रमेन्द्र नारायण, एसडीपीओ किरीबुरू अजय केरकेट्टा सहित सिविल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत, 197 बटालियन ने रोवाम, गंगदा और घाटकुरी ग्राम के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच बड़ी मात्रा में सामग्री वितरित की। महिलाओं को साड़ियां, बेडशीट, मच्छरदानी; बुजुर्गों को कंबल, फावड़ा और सोलर लैंटेन; तथा युवाओं और स्कूली बच्चों के लिए ट्रैक सूट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और स्कूल बैग वितरित किए गए। मेडिकल कैंप में बीमार ग्रामीणों को दवाइयां भी दी गईं।कमांडेंट सुरेश कुमार ने ग्...