चाईबासा, जनवरी 27 -- गुवा। गुवा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के कारण गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एवं गुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की शाखाओं में ताले लटके रहे, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद रहने के कारण जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट एवं अन्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। बैंक बंद रहने से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए खाताधारकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कई उपभोक्ता एटीएम एवं डिजिटल माध्यमों पर निर्भर नजर आए, हालांकि शाखा से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। बैंक कर्मियों ने बताया कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सप्ताह में 5 दिन कार्य प्रणाली लागू कराने की मांग है। कर्मचारियों का कहना है कि कई सरकारी विभागों और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.