चाईबासा, दिसम्बर 19 -- गुवा, संवाददाता। सेल के संपदा विभाग, गुवा अयस्क खान की ओर से 18.12.2025 को नानकनगर, ढीपासाई, जाटा हाटिंग, डीवीसी एवं स्टेशन कॉलोनी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने को निष्कासन (इविक्शन) नोटिस जारी किया गया है। रेलवे परियोजना स्थल का कार्य अतिक्रमण के कारण विलंबित होने पर संबंधित निवासियों से आवंटित आवासों में स्थानांतरित होकर वर्तमान अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया है। सेल की ओर से बिरसा नगर-2 में कुल 184 आवासों का निर्माण किया गया है, जिनमें से अब तक 75 आवंटन पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में यह कदम सराहनीय है, क्योंकि उन्हें वैध पहचान के साथ नए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग स्थानांतरण के लिए अभी भी अनिच्छुक बने हुए हैं। संपदा विभाग के महाप्रबंधक से हुई चर्चा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.