चाईबासा, सितम्बर 24 -- गुवा। गुवा से मनोहरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार रात से हो रही लगातार भारी वर्षा का असर बुधवार सुबह देखने को मिला। तेज बारिश और हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गुवा वन विभाग पदाधिकारी को दी है। फिलहाल सड़क को साफ कर यातायात बहाल करने के लिए विभागीय पहल का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पेड़ नहीं हटाया गया तो लोगों को वैकल्पिक रास्ते से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.