चाईबासा, सितम्बर 8 -- गुवा । गुवा गोलीकांड के शहीदों की 45वीं बरसी पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 8 सितंबर 1980 को हुए इस हृदयविदारक गोलीकांड में कई मज़दूर शहीद हुए थे। इतिहास साक्षी है कि इस गोलीकांड के बाद सबसे पहले सुबह 9 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान पार्टी के नेता कृष्णा मरांडी ने किया था। अफरा-तफरी और दहशत के माहौल में भी उन्होंने शहीदों के पार्थिव शरीर के समक्ष नमन कर मजदूर एकता का संदेश दिया। आज शहादत दिवस पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनकी लड़ाई ने मज़दूर आंदोलन को नई दिशा दी और अधिकारों की लड़ाई को और मज़बूत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.