चाईबासा, दिसम्बर 31 -- गुवा। ऐतिहासिक 1980 के गुवा गोलीकांड के आंदोलनकारी एवं बड़ा राईका गांव निवासी दरगड़ाय सिरका के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बीते 8 दिसंबर को उनके निधन के बाद से गांव सहित आसपास के इलाकों में गमगीन माहौल बना हुआ है। गुवा गोलीकांड की पीड़ा और संघर्ष के साक्षी रहे दरगड़ाय सिरका को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतागण उनके गांव बड़ा राईका पहुंचे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आंदोलनकारी चिन्हित आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, रिमू बहादुर, शंकर बोबोंगा, सोनू हरिवंश, रमेश सिरका एवं निरंजन सिरका सहित अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्ष को याद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने दरगड़ाय सिरका की स्मृति में गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.