चाईबासा, सितम्बर 14 -- गुवा । लंबे समय से लंबित पड़े गुवा अयस्क खान के स्थाई कर्मियों के इंसेंटिव रिवॉर्ड 2025-26 का भुगतान अब हो रहा है। अप्रैल 2025 से बकाया यह राशि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के लगातार प्रयासों के बाद मंजूर हुई है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था, जिसके परिणामस्वरूप गुवा सेल प्रबंधन ने इसे स्वीकार किया। प्रबंधन ने घोषणा की है कि आगामी 25 अक्टूबर को मिलने वाले वेतन के साथ अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 तक की अवधि का बकाया इंसेंटिव रिवॉर्ड जोड़ा जाएगा। इस निर्णय से खान क्षेत्र के स्थाई कर्मियों में खुशी का माहौल है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की बहाली ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी यदि किसी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.