चाईबासा, फरवरी 14 -- गुवा। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के झारखंड खान समूह अंतर्गत गुवा अयस्क खान द्वारा सीएसआर योजना के तहत प्रायोजित तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को गुवा सेल के प्रभावित गांव दुईया में किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल मैचों का आयोजन हुआ, जिसमें जामकुंडिया, लेंम्बरे, दुईया, काशिया पेचा, रोवाम, घाटकुड़ी, गंगदा, अंगरवा तथा छोटा जामकुंडिया गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिलाओं के लिए भी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहला मुकाबला सलाई और दुईया गांव की महिला टीमों के बीच खेला गया। मध्यांतर से पूर्व ही दुईया महिला टीम ने एक गोल दागकर बढ़त बना ली। पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुईया महिला टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। खेल से पूर्व मुख्...