चाईबासा, फरवरी 16 -- गुवा, संवाददाता। गुवा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तीनों प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त जल, दूध और बेलपत्र लेकर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर, योग नगर स्थित शिवालय तथा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय में विशेष व्यवस्था की गई। पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर कमेटियों की ओर से प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई। कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया, जबकि योग नगर स्थित शिवालय में खीर प्रसाद बांटा गया। रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय में मंदिर कमेटी के संस्थापक कुल बहादुर द्वारा खीर, पुरी, आलू-चना सब्जी और जलेबी का महाभोग श्रद्धालुओं के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.