चाईबासा, फरवरी 23 -- गुवा संवाददाता। टाटिबा गांव में सरना एसोसिएट के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मागे पर्व मनाया गया। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक चेतना का उत्सव बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत दियूरी सरजोम बारी द्वारा प्रकृति पूजा से हुई, जिसमें साल वृक्ष के नीचे पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई। मागे पर्व को प्रकृति, सूर्य, जल, वन और पूर्वजों की आत्माओं को समर्पित किया जाता है। इसे कृषि चक्र के नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पूजा के बाद सामूहिक प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें चावल, दाल और महुआ से बने पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इसके पश्चात अध्यक्ष मोटाए हेंब्रम और सचिव दामोदर बारी के नेतृत्व में सामूहिक नृत्य का आयोजन हुआ। ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.