चाईबासा, अक्टूबर 24 -- गुवा, संवाददाता। गुवा के विभिन्न घरों में गुरुवार को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा की धूम रही। इस दौरान बहनों ने अपनी भाइयों की लंबी आयु की कामना के लिए भाई दूज की पूजा की। वहीं, कायस्थ समाज के लोगों ने गुवा के योग नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त भगवान की पूजा की। भाई दूज को लेकर गुवा बाजार, सेवा नगर, स्टेशन कॉलोनी, विवेक नगर, कल्याण नगर, हिरजीहाटिंग, कैलाश नगर सहित बड़ाजामदा के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक रूप से बहनों की ओर से पारंपरिक तरीके से भाई दूज की पूजा की गई। बहनों ने पारंपरिक गीत व पूजा कर यम भगवान से अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना की। पूजा में विशेष रूप से बहनों ने लाठी व डंडों से गाय के गोबर के बने गोधन की कुटाई की। इसमें चना और रेघनी के कांटे को गोधन पर चढ़ाया। गोधन कुटाई के बाद रेघनी के कांटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.