चाईबासा, फरवरी 9 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर झारखंड सरकार की ओर से पुलिया निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है, इससे आम लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 की दुर्गा पूजा से पूर्व इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। अधूरे निर्माण के चलते सड़क पर गड्ढे, असंतुलित ढलान और सुरक्षा घेराबंदी के अभाव में आए दिन मोटरसाइकिल चालक तथा पैदल राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि उचित लाइटिंग और चेतावनी संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.