चाईबासा, सितम्बर 6 -- गुवा । डीसी चंदन कुमार और एसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार-शनिवार को गुवा शहीद स्थल, हेलीपैड, सभा स्थल, पार्किंग, टेंट, लाइट-साउंड व्यवस्था, पेयजल व शौचालय जैसी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों ने सभा स्थल, एरोड्रम (हेलीपैड स्थल), वीआईपी आवागमन, पार्किंग, खानपान आदि का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई मंत्री, विधायक, और सांसद शहादत दिवस समारोह में शामिल होंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह शहादत दिवस 8 सितंबर 1980 को हुए गुवा गोलीकांड की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें पुलिस (बीएमपी) और आंदोलनकारी लोगों के बीच हुई गोलीबारी में आदिवासी आंदोलनकारी और बीएमपी के जवान दोनों शहीद हुए थे। इस दिन से ही आदिवासी समुदाय शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 8 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.