चाईबासा, फरवरी 2 -- गुवा, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवासाई गांव में आगामी 12 फरवरी को मनाए जाने वाले मागे पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। पर्व की तैयारी को लेकर गांव के देशाउली सरना स्थल पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान गांव के देवरी सुशील पूर्ति की अध्यक्षता में पूरे जोश और उत्साह के साथ किया गया। साफ-सफाई के दौरान सरना स्थल में उगी झाड़ियों की कटाई की गई तथा पवित्र कारो नदी की भी साफ-सफाई की गई, ताकि पर्व के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। देवरी सुशील पूर्ति ने बताया कि मागे पर्व के अवसर पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल कामना के लिए परंपरानुसार मुर्गे की बलि दी जाएगी। सफाई अभियान में देवरी सुशील पूर्ति, डाकुआ जगमोहन पूर्ति, विनय पूर्ति, वीर सिंह पूर्ति, निखिल पूर्ति, वासुदेव पूर्ति, कानुराम पूर्ति,...