चाईबासा, अप्रैल 13 -- गुवा, संवाददाता। गुवासाई गांव के दिउरी सुशील पूर्ति की अध्यक्षता में वनभोज सह वनभुजड़ी पोरोब को लेकर रविवार को गुवासाई फुटबॉल मैदान में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुवासाई गांव में वनभोज सह वनभुजड़ी पोरोंब 27 अप्रैल को गुवासाई स्थित देशाउली स्थान पर वनभोज सह वनभुजड़ी मनाया जाएगा। सभी ग्रामीण अपने घर से बाहर देशाउली स्थान पर पेड़ के नीच खाना बनाकर अपने इष्ट देवी देवताओं को भोग लगाकर पेड़ के नीचे खाना खाएंगे। बैठक में लोगों ने कहा कि सरना देशाउली स्थान पर खाना खाने के बाद अपनी देशाउली स्थान को साफ सुथरा रखेंगे। बैठक में दिउरी शुशील पूर्ति, मुंडा मंगल पूर्ति,राज पूर्ति, गंगा साहू पूर्ति, बासु पूर्ति, लंकेश्वर पूर्ति, अमन सिद्धू, वीरसिंह पूर्ति,लंका पूर्ति, विनय पूर्ति, चंद्र मोहन पूर्ति,लांगो पूर्ति सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.