बागेश्वर, फरवरी 24 -- कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गुलेर गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कपकोट लाए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुलेर गांव निवासी 42 साल की गीता देवी पत्नी हीरा सिंह को गंभीर अवस्था में सीएचसी कपकोट में लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जहीरा पदार्थ गटकने से मौत होने की बात सामने आ रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.