बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ अपना रुख और सख्त कर लिया है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने गुलावठी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 17 बीघा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर सचल प्रवर्तन दल ने यह अभियान चलाया। सचिव ज्योत्सना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलावठी के ग्राम भमरा और देवली उर्फ देव नगर में बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियां काटी जा रही थीं। उन्होंने बताया कि सद्दाम द्वारा गुलावठी बाईपास गांव भमरा पर करीब 6 बीघा, आरिफ द्वारा ग्राम देवली और ग्राम भमरा में करीब 4-4 बीघा (कुल 8 बीघा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.