बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- गुलावठी से असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर कार्यालय को बुलंदशहर स्थानांतरित किए जाने के बाद व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में उद्योग व्यापार मंडल ने ज्वाइंट कमिश्नर को पत्र सौंपकर कार्यालय को गुलावठी में दोबारा स्थापित करने की मांग रखी है। उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक विनोद अग्रवाल ने बताया कि वर्षों पहले गुलावठी में स्थापित राज्यकर कार्यालय को हाल ही में समाप्त कर बुलंदशहर के अन्य खंडों में मिला दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय लगभग 40-50 वर्ष पुराना था, जिसके माध्यम से क्षेत्र के हजारों व्यापारी अपने कर संबंधी कार्य कराते थे। व्यापार मंडल द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया कि गुलावठी क्षेत्र में करीब छह हजार पंजीकृत व्यापारी मौजूद हैं, जिन्हें कार्यालय स्थानांतरण के कारण काफी असुविधा हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.