रुद्रपुर, फरवरी 1 -- सितारगंज। पशुपालन विभाग की ओर से रविवार को एजनियां गांव में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी हुई। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ़ प्रेम सिंह राणा ने किया। इसमें 80 पशुओं ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। ग्राम मलपुरी के गुलाब सिंह की भैंस को चैम्पियन पशु के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। दुधारू भैंस में भी गुलाब सिंह की भैंस ने प्रतियोगिता जीती। गाय दुधारू वर्ग में गुलाब चंद की गाय प्रथम, दीप सिंह एजनिया की गाय द्वितीय रहीं। यहां वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने पशुपालकों को योजनाओं, पशुओं के स्वास्थ्य व उपचार की जानकारी दी। यहां ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह राणा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी रुद्रपुर डॉ़ पीके पाठक, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी खटीमा डॉ़ राजेन्द्र राम, डॉ़ विजय कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...