मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शनिवार को मोतीझील फ्लाईओवर पर परिवहन विभाग ने रोको-टोको अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के कार ड्राइविंग करनेवाले चालकों को गुलाब का फूल और चॉकलेट देकर चेताया गया। वहीं सोमवार और मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय व बीएसआरटीसी परिसर में वाहन चालकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए कैंप लगाया जाएगा। रोको-टोको अभियान के दौरान एडीटीओ कुमार विवेक, एमवीआई राकेश रंजन, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.