अररिया, फरवरी 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में शनिवार को गुलाब दिवस (रोज डे) मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के द्वारा एक मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को गुलाब फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि फरवरी महीना प्रेम का महीना कहा जाता है। गुलाब प्रेम का प्रतीक है, गुलाब का फूल कोमलता सुंदरता के लिए जाना जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हमलोगों को फूलों की खेती पर भी बल देना चाहिए। यह रोजगार का अच्छा विकल्प है। कहा कि इससे आर्थिक आय में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस दिशा में सकारात्मक प्रयास की आवश्यकता है। कहा कि प्रखंड के खैरखां पंचायत अंतर्गत सुरहा धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.