नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने रविवार को जिले में छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान में गुलाब जामुन के अंदर मक्खी-मच्छर मिले। इस पर करीब 100 किलोग्राम गुलाब जामुन नष्ट करा दिए गए। टीम ने खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। होली पर्व को देखते हुए विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना एवं अमर बहादुर सरोज की टीम ने नोएडा क्षेत्र के रसूलपुर नवादा सेक्टर-62 स्थित सम्यक मिठाईवाला की दुकान पर छापेमारी की। यहां करीब 100 किलोग्राम गुलाब जामुन में मक्खी-मच्छर पड़े मिले। टीम ने एक नमूना लेकर शेष गुलाब जामुन को नष्ट कराया। वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्व...